शमशेर जन्मशती आयोजन 21 -22 जनवरी 2011 (शुक्रवार व शनिवार) गाँधी शांति प्रतिष्ठान, नयी दिल्ली 21 जनवरी पहला सत्र(2 बजे दिन से) शमशेर का रिकॉर्डेड काव्यपाठ अशोक भौमिक निर्मित कविता पोस्टर और कवि रमाशंकर विद्रोही के पहले कविता संग्रह 'नई खेती' का लोकार्पण शमशेर और मेरा कविकर्म अध्यक्षता- कुंवर नारायण, संचालन- अच्युतानंद मिश्र वक्ता : गिरिधर राठी, नीलाभ, वीरेन डंगवाल, इब्बार रब्बी, असद जैदी, शोभा सिंह, त्रिनेत्र जोशी, अनामिका, मनमोहन, मदन कश्यप, शुभा, पंकज चतुर्वेदी दूसरा सत्र(5 :30 बजे शाम ) अध्यक्षता- इब्बार रब्बी , संचालन- आशुतोष कुमार गिरिधर राठी, नीलाभ, वीरेन डंगवाल, दिनेश कुमार शुक्ल, निर्मला गर्ग, कुबेर दत्त, असद जैदी, शोभा सिंह, त्रिनेत्र जोशी, लीलाधर मंडलोई, अनामिका, मनमोहन, मदन कश्यप, शुभा, देवी प्रसाद मिश्र, रमाशंकर यादव 'विद्रोही', मंगलेश डबराल, कृष्ण कल्पित, रंजीत वर्मा और पंकज चतुर्वेदी का काव्य पाठ 22 जनवरी पहला सत्र शमशेर की कविता(11 बजे दिन से ) अध्यक्षता- विश्वनाथ त्रिपाठी , संचालन- भाषा सिंह वक्ता- राजेंद्र कुमार, अजय सिंह, सुरेश सलिल, गोबिंद प्रसाद, आशुतोष कुमार दूसरा सत्र शमशेर का गद्य (1 :30 बजे दिन ) अध्यक्षता- नित्यानंद तिवारी, संचालन- सुधीर सुमन वक्ता- मुरली मनोहर प्रसाद, गोपाल प्रधान, अल्पना मिश्र, योगेन्द्र आहूजा तीसरा सत्र (3 :15 बजे दिन ) शमशेर : हिंदी-उर्दू का दो'आब अध्यक्षता- मैनेजर पाण्डेय, संचालन- गोपाल प्रधान वक्ता-जानकी प्रसाद शर्मा,जुबैर रिजवी, असगर वजाहत, नूर ज़हीर चौथा सत्र (4 :30 बजे दिन ) शमशेर की कविता और चित्रकला अध्यक्षता- अनिल सिन्हा, संचालन- संजय जोशी वक्ता-रमण सिन्हा,अशोक भौमिक, धर्मेन्द्र सुशांत ब्रजेश यादव द्वारा शमशेर की मुक्तिबोध पर लिखी गयी ग़ज़ल का गायन जन संस्कृति मंच
बिनायक सेन की गिरफ्तारी की खबर के बाद विरोध प्रदर्शनों और उनके साथ खड़े होने का सिलसिला अब तेजी से आगे बढ चला है। इसी क्रम में पढ़िये जन संस्कृति मंच के महासचिव और युवा आलोचक प्रणय कृष्ण का एक महत्त्वपूर्ण आलेख .......
25 दिसम्बर, 2010 ये मातम की भी घडी है और इंसाफ की एक बडी लडाई छेडने की भी. मातम इस देश में बचे-खुचे लोकतंत्र का गला घोंटने पर और लडाई - न पाए गए इंसाफ के लिए जो यहां के हर नागरिक का अधिकार है. छत्तीसगढ की निचली अदालत ने विख्यात मानवाधिकारवादी, जन-चिकित्सक और एक खूबसूरत इंसान डा. बिनायक सेन को भारतीय दंड संहिता की धारा 120-बी और धारा 124-ए, छत्तीसगढ विशेष जन सुरक्षा कानून की धारा 8(1),(2),(3) और (5) तथा गैर-कानूनी गतिविधि निरोधक कानून की धारा 39(2) के तहत राजद्रोह और राज्य के खिलाफ युद्ध छेडने की साज़िश करने के आरोप में 24 दिसम्बर के दिन उम्रकैद की सज़ा सुना दी. यहां कहने का अवकाश नहीं कि कैसे ये सारे कानून ही कानून की बुनियाद के खिलाफ हैं. डा. सेन को इन आरोपों में 24 मई, 2007 को गिरफ्तार किया गया और सर्वोच्च न्यायालय के हस्तक्षेप से पूरे दो साल साधारण कैदियों से भी कुछ मामलों में बदतर स्थितिओं में जेल में रहने के बाद, उन्हें ज़मानत दी गई. मुकादमा उनपर सितम्बर 2008 से चलना शुरु हुआ. सर्वोच्च न्यायालय ने यदि उन्हें ज़मानत देते हुए यह न कहा होता कि इस मुकदमे का निपटारा जनवरी 2011 तक कर दिया जाए, तो छत्तीसगढ सरकार की योजना थी कि मुकदमा दसियों साल चलता रहे और जेल में ही बिनायक सेन बगैर किसी सज़ा के दसियों साल काट दें. बहरहाल जब यह सज़िश नाकाम हुई और मजबूरन मुकदमें की जल्दी-जल्दी सुनवाई में सरकार को पेश होना पडा, तो उसने पूरा दम लगाकर उनके खिलाफ फर्ज़ी साक्ष्य जुटाने शुरु किए. डा. बिनायक पर आरोप था कि वे माओंवादी नेता नारायण सान्याल से जेल में 33 बार 26 मई से 30 जून, 2007 के बीच मिले. सुनवाई के दौरान साफ हुआ कि नारायण सान्याल के इलाज के सिलसिले में ये मुलाकातें जेल अधिकारियों की अनुमति से , जेलर की उपस्थिति में हुईं. डा. सेन पर मुख्य आरोप यह था कि उन्होंने नारायण सान्याल से चिट्ठियां लेकर उनके माओंवादी साथियों तक उन्हें पहुंचाने में मदद की. पुलिस ने कहा कि ये चिट्ठियां उसे पीयुष गुहा नामक एक कलकत्ता के व्यापारी से मिलीं जिसतक उसे डा. सेन ने पहुंचाया था. गुहा को पुलिस ने 6 मई,2007 को रायपुर में गिरफ्तार किया. गुहा ने अदालत में बताया कि वह 1 मई को गिरफ्तार हुए. बहरहाल ये पत्र कथित रूप से गुहा से ही मिले, इसकी तस्दीक महज एक आदमी अ़निल सिंह ने की जो कि एक कपडा व्यापारी है और पुलिस के गवाह के बतौर उसने कहा कि गुहा की गिरफ्तरी के समय वह मौजूद था. इन चिट्ठियों पर न कोई नाम है, न तारीख, न हस्ताक्षर , न ही इनमें लिखी किसी बात से डा. सेन से इनके सम्बंधों पर कोई प्रकाश पडता है. पुलिस आजतक भी गुहा और डा़ सेन के बीच किसी पत्र-व्यवहार, किसी फ़ोन-काल,किसी मुलाकात का कोई प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर पाई. एक के बाद एक पुलिस के गवाह जिरह के दौरान टूटते गए. पुलिस ने डा.सेन के घर से मार्क्सवादी साहित्य और तमाम कम्यूनिस्ट पार्टियों के दस्तावेज़ , मानवाधिकार रिपोर्टें, सी.डी़ तथा उनके कम्प्यूटर से तमाम फाइलें बरामद कीं. इनमें से कोई चीज़ ऐसी न थी जो किसी भी सामान्य पढे लिखे, जागरूक आदमी को प्राप्त नहीं हो सकतीं. घबराहट में पुलिस ने भाकपा (माओंवादी) की केंद्रीय कमेटी का एक पत्र पेश किया जो उसके अनुसार डा. सेन के घर से मिला था. मज़े की बात है कि इस पत्र पर भी भेजने वाले के दस्तखत नहीं हैं. दूसरे, पुलिस ने इस पत्र का ज़िक्र उनके घर से प्राप्त वस्तुओं की लिस्ट में न तो चार्जशीट में किया था, न ”सर्च मेमों” में. घर से प्राप्त हर चीज़ पर पुलिस द्वारा डा. बिनायक के हस्ताक्षर लिए गए थे. लेकिन इस पत्र पर उनके दस्तखत भी नहीं हैं. ज़ाहिर है कि यह पत्र फर्ज़ी है. साक्ष्य के अभाव में पुलिस की बौखलाहट तब और हास्यास्पद हो उठी जब उसने पिछली 19 तारीख को डा.सेन की पत्नी इलिना सेन द्वारा वाल्टर फर्नांडीज़, पूर्व निदेशक, इंडियन सोशल इंस्टीट्यूट ( आई.एस. आई.),को लिखे एक ई-मेल को पकिस्तानी आई.एस. आई. से जोडकर खुद को हंसी का पात्र बनाया. मुनव्वर राना का शेर याद आता है- “बस इतनी बात पर उसने हमें बलवाई लिक्खा है हमारे घर के बरतन पे आई.एस.आई लिक्खा है” इस ई-मेल में लिखे एक जुमले ”चिम्पांज़ी इन द वाइटहाउस” की पुलिसिया व्याख्या में उसे कोडवर्ड बताया गया.( आखिर मेरे सहित तमाम लोग इतने दिनॉं से मानते ही रहे हैं कि ओंबामा से पहले वाइट हाउस में एक बडा चिंम्पांज़ी ही रहा करता था.) पुलिस की दयनीयता इस बात से भी ज़ाहिर है कि डा.सेन के घर से मिले एक दस्तावेज़ के आधार पर उन्हें शहरों में माओंवादी नेटवर्क फैलाने वाला बताया गया. यह दस्तावेज़ सर्वसुलभ है. यह दस्तावेज़ सुदीप चक्रवर्ती की पुस्तक, ”रेड सन- ट्रैवेल्स इन नक्सलाइट कंट्री” में परिशिष्ट के रूप में मौजूद है. कोई भी चाहे इसे देख सकता है. कुल मिलाकर अदालत में और बाहर भी पुलिस के एक एक झूठ का पर्दाफाश होता गया. लेकिन नतीजा क्या हुआ? अदालत में नतीजा वही हुआ जो आजकल आम बात है. भोपाल गैस कांड् पर अदालती फैसले को याद कीजिए. याद कीजिए अयोध्या पर इलाहाबाद उच्च न्यायालय के फैसले को .क्या कारण हे कि बहुतेरे लोगों को तब बिलकुल आश्चर्य नहीं होता जब इस देश के सारे भ्रश्टाचारी, गुंडे, बदमाश , बलात्कारी टी.वी. पर यह कहते पाए जाते हैं कि वे न्यायपालिका का बहुत सम्मान करते हैं? याद ये भी करना चाहिए कि भारतीय दंड संहिता में राजद्रोह की धाराएं कब की हैं. राजद्रोह की धारा 124 -ए जिसमें डा. सेन को दोषी करार दिया गया है 1870 में लाई गई जिसके तहत सरकार के खिलाफ ”घृणा फैलाना”, ” अवमानना करना” और ” असंतोष पैदा”करना राजद्रोह है. क्या ऐसी सरकारें घृणित नहीं है जिनके अधीन 80 फीसदी हिंदुस्तानी 20 रुपए रोज़ पर गुज़ारा करते हैं? क्या ऐसी सरकारें अवमानना के काबिल नहीं जिनके मंत्रिमंडल राडिया, टाटा, अम्बानी, वीर संघवी, बर्खा दत्त और प्रभु चावला की बातचीत से निर्धारित होते हैं ? क्या ऐसी सरकारों के प्रति हम और आप असंतोष नहीं रखते जो आदिवसियों के खिलाफ ”सलवा जुडूम” चलाती हैं, बहुराश्ट्रीय कम्पनियों और अमरीका के हाथ इस देश की सम्पदा को दुहे जाने का रास्ता प्रशस्त करती हैं. अगर यही राजद्रोह की परिभाशा है जिसे गोरे अंग्रेजों ने बनाया था और काले अंग्रेजों ने कायम रखा, तो हममे से कम ही ऐसे बचेंगे जो राजद्रोही न हों . याद रहे कि इसी धारा के तहत अंग्रेजों ने लम्बे समय तक बाल गंगाधर तिलक को कैद रखा. डा. बिनायक और उनकी शरीके-हयात इलीना सेन देश के उच्चतम शिक्षा संस्थानॉं से पढकर आज के छत्तीसगढ में आदिवसियों के जीवन में रच बस गए. बिनायक ने पी.यू.सी.एल के सचिव के बतौर छत्तीसगढ सरकार को फर्ज़ी मुठभेड़ों पर बेनकाब किया, सलवा-जुडूम की ज़्यादतियों पर घेरा, उन्होंने सवाल उठाया कि जो इलाके नक्सल प्रभावित नहीं हैं, वहां क्यों इतनी गरीबी,बेकारी, कुपोषण और भुखमरी है?. एक बच्चों के डाक्टर को इससे बडी तक्लीफ क्या हो सकती है कि वह अपने सामने नौनिहालों को तडपकर मरते देखे? इस तक्लीफकुन बात के बीच एक रोचक बात यह है कि साक्ष्य न मिलने की हताशा में पुलिस ने डा.सेन के घर से कथित रूप से बरामद माओंवादियों की चिट्ठी में उन्हें ”कामरेड” संबोधित किए जाने पर कहा कि ”कामरेड उसी को कहा जाता है, जो माओंवादी होता है ”. तो आप में से जो भी कामरेड संबोधित किए जाते हों ( हों भले ही न), सावधान रहिए. कभी गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर ने कबीर के सौ पदों का अनुवाद किया था. कबीर की पंक्ति थी, ”निसिदिन खेलत रही सखियन संग”. गुरुदेव ने अनुवाद किया, ”Day and night, I played with my comrades' मुझे इंतज़ार है कि कामरेड शब्द के इस्तेमाल के लिए गुरुदेव या कबीर पर कब मुकदमा चलाया जाएगा? अकारण नहीं है कि जिस छत्तीसगढ में कामरेड शंकर गुहा नियोगी के हत्यारे कानून के दायरे से महफूज़ रहे, उसी छत्तीसगढ में नियोगी के ही एक देशभक्त, मानवतावादी, प्यारे और निर्दोष चिकित्सक शिष्य को उम्र कैद दी गई है. 1948 में शंकर शैलेंद्र ने लिखा था,
“भगतसिंह ! इस बार न लेना काया भारतवासी की, देशभक्ति के लिए आज भी सजा मिलेगी फाँसी की !
यदि जनता की बात करोगे, तुम गद्दार कहाओगे-- बंब संब की छोड़ो, भाशण दिया कि पकड़े जाओगे ! निकला है कानून नया, चुटकी बजते बँध जाओगे, न्याय अदालत की मत पूछो, सीधे मुक्ति पाओगे, कांग्रेस का हुक्म; जरूरत क्या वारंट तलाशी की ! “
ऊपर की पंक्तियों में ब़स कांग्रेस के साथ भाजपा और जोड़ लीजिए. आश्चर्य है कि साक्ष्य होने पर भी कश्मीर में शोंपिया बलात्कार और हत्याकांड के दोषी, निर्दोष नौजवानॉं को आतंकवादी बताकर मार देने के दोषी सैनिक अधिकारी खुले घूम रहे हैं और अदालत उनका कुछ नहीं कर सकती क्योंकि वे ए.एफ.एस. पी.ए. नामक कानून से संरक्षित हैं, जबकि साक्ष्य न होने पर भी डा. बिनायक को उम्र कैद मिलती है. - मित्रों मैं यही चाहता हूं कि जहां जिस किस्म से हो , जितनी दूर तक हो हम डा. बिनायक सेन जैसे मानवरत्न के लिए आवाज़ उठाएं ताकि इस देश में लोग उस दूसरी गुलामी से सचेत हों जिसके खिलाफ नई आज़ादी के एक योद्धा हैं डा. बिनायक सेन.
बिनायक सेन को सजा देने के कोर्ट के निर्णय के बाद दुनियाभर में उनके समर्थन में विभिन्न तरह की अभिव्यक्तियाँ हो रहीं हैं । पेश है बंगलुरु में रह रहे इलाहाबादी मृत्युंजय की ताजा कविता ....
बीर बिनायक
बीर बिनायक बांके दोस्त ! थको नहीं हम संग तुम्हारे झेल दुखों को जनता के संग कान्धा भिड़ता रहे हमेशा यही भरोसा यही भरोसा बज्र कठिन कमकर का सीना मज्जा मांस और रकत पसीना मिलकर चलो जेल से बोलें जिनकी काटी गयीं जुबानें उनके मुंह के ताले खोलें
साथी देखो यही राज है यही काज है लोकतंत्र का पूर्ण नाश है लोकसभा और राज सभा की नूतन अभिनव बक्क वास है देखो इनके लेखे पूरा देश एक मैदाने घास है
देशभक्ति का दंगल देखो रमन सिंह के छत्तीसगढ़ में चिदंबरम के राज काज में वेदांता के रामराज में उगा हुआ है जंगल देखो नियमगिरी क़ी नरम खाल से नोच रहे हैं अभरक देखो
देखो बड़ा नमूना देखो कैसे लगता चूना देखो भ्रष्ट ज़ज्ज़ और भ्रष्ट कलेक्टर सबकुछ अन्दर सबकुछ अन्दर चूस रहे हैं बीच बाज़ार नंगे नंगे बीच सड़क पर खुल्लम खुल्ला खोल खालकर नाच रहे हैं देशभक्ति का प्रहसन देखो टेंसन देखो अनशन देखो
राडिया वाला टेप देख लो बरखा जी और बीर सांघवी नई नवेली खेप देख लो देखो मिस्टर मनमोहन को जे पी सी अभिनन्दन देखो ही ही ही ही दांत चियारे देखो मिस्टर देशभक्त जी कौन जगह अब पैसा डारें घूम रहे हैं मारे मारे कलमाडी क़ी काली हांडी देखो अडवाणी क़ी मूंछ देखो येदुरप्पा क़ी पूँछ देखो रेड्डी क़ी करतूत देखो लोकतंत्र के पूत देखो भूत देखो
पैसा देखो भैंसा देखो ऐसा देखो वैसा देखो लाइन से सब देशभक्त हैं इससे पूरा देश त्रस्त है देखो
नक्सल देखो डी जी पी के कुशल दांत में लगा हुआ है बक्कल देखो सलवा जुडूम बनाने वाले रक्त काण्ड रचवाने वाले जल जंगल जमीन के भीतर महानाश रचवाने वाले देखो नए दलाल देखो टमाटरी हैं गाल देखो पी एम सी एम हाउस भीतर कोर्ट के भीतर कोर्ट के बाहर हंडिया भीतर काली काली दाल देखो देखो रोज़ कमाल देखो
जान बचाने वाले लाज रखाने वाले लड़ भिड जाने वाले सत्य बोलने वाले देखो नए नए है देश दुरोहित नयी नयी परिभाषा देखो शासन क़ी अभिलाषा देखो भाषा देखो जेल देखो सेल देखो खनिज लादकर छत्तीसगढ़ से जाने वाली रेल देखो जनता के अधिकार देखो ह्त्या का व्यापार देखो
घी में सनी अंगुलियाँ देखो हीरे क़ी झिन्गुलिया देखो बड़े चोर का घाव देखो विपक्षी का ताव देखो लगे फिटकरी जियें गडकरी चेहरा देखो संग मरमरी कांग्रेस के मंतर देखो बन्दर देखो अभी अभी बिल से निकला है जनपथ पर छछुन्दर देखो माल देखो ताल देखो डेमोक्रेसी क़ी टटकी टटकी उतरी है यह खाल देखो
ज़ज्ज़ के घर में नेता बैठा नेता घर अखबार प्रजातंत्र का विकसित होता नव नव कारोबार बीर बिनायक तुम जैसों से ही बाकी है देश भिड़ बैठेंगे आयें जितने बदल-बदल कर भेष
AISA, PUDR, PUCL, PUCL Delhi, Anhad, HRLN, Delhi Film Archive, JTSA, Delhi Solidarity Group, AIPWA, Saheli, CAVOW, Foundation for Media Professionals, Jan Sanskriti Manch, The Group, Arundhati Roy, Kamal Chenoy, Swami Agnivesh, Harsh Mandar and many other organizations and individuals
Contact Ravi (9868661628), Kavita (9560756628), Manisha (9811625577)
प्रिय संस्कृति प्रेमी और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता में यकीन रखने वाले मित्रों, पिछली पोस्ट में आपने जफर पनाही पर हुए दमन की खबर पढ़ी थी. उस सन्दर्भ में पेश है एक मुहिम द्वारा प्रस्तुत online petition. इसमें आपकी सक्रिय भागीदारी की अपेक्षा है ---- Dear freinds Please sign this online petition (plus other useful contacts below):
Embassy of Iran 5, Barakhamba Road, New Delhi Phone: +91-11-23329600 Email: info@iran-embassy.org.in
The Culture House of Islamic Republic of Iran in Mumbai Director General : Mr. M. Mirzae Tel.: +91 - 22 - 23806634 +91 - 22 - 23825760 Fax.: +91 - 22 - 23869675 E-Mail: ichmumbai@gmail.com WEBSITE : http://mumbai.icro.ir
Also see below the international campaign for Jafar:
----- Film stars urged to oppose Jafar Panahi imprisonment via online petition
European film organisations ask film-makers and actors to register protest against jailing of Iranian director
Iranian film director Jafar Panahi Iranian film director Jafar Panahi. Photograph: Stringer/Iran/Reuters
Film-makers and actors from around the globe are expected to sign a petition calling for the release of the dissident Iranian director Jafar Panahi. An Iranian court yesterday sentenced the 50-year-old to six years in prison, his lawyer said, and banned him from directing or producing films for 20 years.
Launched earlier today, the online petition claims that "Jafar is innocent and his only crime is wishing to continue to freely exercise his profession as a film-maker in Iran ... Through this sentence inflicted upon Jafar Panahi, it is manifestly all of Iranian cinema which is targeted."
The petition was drawn up by a group of European film organisations, including the Cannes film festival and the magazine Cahiers du Cinema. It invites signatures from writers, film-makers and actors, "as well as every man and woman who loves freedom and for whom human rights are fundamental".
Panahi, a critic of the Ahmadinejad regime who supported the protests that followed 2009's disputed Iranian elections, was convicted of "propaganda against the system". In his plea to the court, he said: "My imprisonment and that of those I work with symbolises the kidnapping by those in power of all artists in the country." Panahi will be jailed alongside another film-maker, Mohammad Rasoulof.
Panahi won the Camera d'Or award at the 1995 Cannes film festival for The White Balloon and the Golden Lion prize at the 2000 Venice festival for The Circle. His other pictures include Offside and Crimson Gold.
The director was initially arrested at his home in March, when he was accused of making an "anti-regime" documentary about the green uprising. His incarceration sparked protests from the likes of Martin Scorsese, Ang Lee and Steven Spielberg, while Juliette Binoche used the stage at last May's Cannes film festival to call for Panahi's release.
प्रतिरोध का सिनेमा अभियान का दूसरा नैनीताल फ़िल्म उत्सव पिछली 29 से 31 अक्टूबर को नैनीताल के शैले हाल में जन संस्कृति मंच के फ़िल्म समूह द ग्रुप और नैनीताल के मशहूर नाट्य ग्रुप युगमंच द्वारा सफलतापूर्वक आयोजित किया गया. इस आयोजन के बारे में युवा फ़िल्म समीक्षक और स्तंभकार मिहिर पंड्या का लेख. तस्वीरें सुदर्शन जुयाल और मेधा पांडे की हैं. इस लेख का एक संछिप्त पाठ हिंदी दैनिक जनसत्ता की 19 दिसंबर 2010 की रविवारीय पत्रिका में भी प्रकाशित हो चुका है. इस आयोजन के बारे में और जानकारी के लिए ज़हूर आलम (09412983164) और संजय जोशी (09811577426) से संपर्क किया जा सकता है. या फिर thegroup.jsm@gmail.com aur yugmanch.nainital@gmail.com पर संपर्क करें.
फ़िल्म उत्सव की स्मारिका का लोकार्पण
नैनीताल फ़िल्मोत्सव (29 से 31 अक्टूबर, 2010) के ठीक पिछले हफ़्ते मैं बम्बई में था, मुम्बई अंतरराष्ट्रीय फ़िल्म समारोह (मामी) में. हम के युद्ध स्तर पर फ़िल्में सम्पन्न रहे थे. कई दोस्त बन गए थे जिनमें से बहुत सिनेमा बनाने के पेशे से ही किसी न किसी रूप में जुड़े हुए थे. जिसे भी बताता कि “यहाँ से निकलकर सीधा नैनीताल जाना है.” सवाल आता... क्यों? “क्योंकि वहाँ भी एक फ़िल्म फ़ेस्टिवल है.” ..सुनने वाला भौंचक. नैनीताल में फ़िल्म समारोह.. ये कैसे? पूरी बात बताओ. और जान लिया तो फिर एक इत्मिनान की साँस.. बढ़िया. और फिर हर पुराने आदमी के पास एक कहानी होती सुनाने को. कहानी जिसमें भारत के हृदयस्थल में बसा कोई धूल-गुबार से सना कस्बा होता. कुछ जिगरी टाइप दोस्त होते, कस्बे का एक सिनेमाहाल होता और पिताजी की छड़ी होती. “भई हमारे ज़माने में ये ’क्वालिटी सिनेमा-विनेमा’ था तो लेकिन बड़े शहरों में. हमें तो अमिताभ की फ़िलम भी लड़-झगड़कर नसीब होती थी. पिताजी जब हमारी हरकतें देखते तो कहते लड़का हाथ से निकल गया..”
तब समझ आता है कि पांच साल पहले गोरखपुर से शुरु हुए फ़िल्मोत्सवों के इस क्रमबद्ध और प्रतिबद्ध आयोजन का कितना दूरगामी महत्व होनेवाला है. जन संस्कृति मंच के ’द ग्रुप’ के बैनर तले, ’प्रतिरोध का सिनेमा’ की थीम के साथ साल-दर-साल उत्तर भारत के विभिन्न छोटे-बड़े शहरों में आयोजित होते यह फ़िल्म समारोह सार्थक सिनेमा दिखाने के साथ-साथ उन शहरों के सांस्कृतिक परिदृश्य का भी महत्वपूर्ण हिस्सा बनते जा रहे हैं. बिना किसी कॉर्पोरेट मदद के आयोजित होने वाला यह अपनी तरह का अनूठा आयोजन है. इस मॉडल की सफ़लता से कला और संस्कृति के क्षेत्र में भी हावी होती जा रही बाज़ार की ताक़तों से इतर एक विकल्प तैयार करने की कई नई राहें खुल रही हैं. इसीलिए कहना न होगा कि पिछले साल के सफ़ल आयोजन के बाद इस साल नैनीताल के लोग ’युगमंच’ तथा ’जसम’ द्वारा सम्मिलित रूप से आयोजित ’दूसरे नैनीताल फ़िल्म समारोह’ के इंतज़ार में थे. लोगों में सिनेमा को लेकर इस उत्सुकता को फिर से जगा देने के लिए ’द ग्रुप’ जन संस्कृति मंच और युगमंच बधाई के पात्र हैं. इन्हीं दोनों प्रतिबद्ध समूहों द्वारा आयोजित नैनीताल फ़िल्म समारोह सिर्फ़ फ़िल्मोत्सव न होकर अनेक प्रदर्शन-कलाओं से मिलकर बनता एक सांस्कृतिक कोलाज है. गिर्दा और निर्मल पांडे की याद को संजोये इस बार के आयोजन में भी कई विचारोत्तेजक वृत्तचित्रों और कुछ दुर्लभ फ़ीचर फ़िल्मों के साथ उत्तराखंड में आई प्राकृतिक आपदा पर जयमित्र बिष्ट के फ़ोटो-व्याख्यान ’त्रासदी की तस्वीरें’, ’युगमंच’ द्वारा जनगीतों की प्रस्तुति और बच्चों द्वारा खेला गया नाटक ’अक़्ल बड़ी या शेर’ भी शामिल थे.
इस बार नैनीताल आए डॉक्यूमेंट्री सिनेमा के गुल्दस्ते में शामिल कुछ महत्वपूर्ण फ़िल्में थीं सूर्य शंकर दाश की ’नियमराजा का विलाप’, अजय टी. जी. की ’अंधेरे से पहले’, देबरंजन सारंगी की ’फ़्राम हिन्दू टू हिन्दुत्व’, अजय भारद्वाज की ’कित्ते मिल वे माही’, अनुपमा श्रीनिवासन की ’आई वंडर’ तथा संजय काक की ’जश्न-ए-आज़ादी’. इसके अलावा वृत्तचित्र निर्देशक वसुधा जोशी पर विशेष फ़ोकस के तहत उनकी तीन फ़िल्मों, ’अल्मोड़ियाना’, ’फ़ॉर माया’ तथा ’वायसेस फ़्रॉम बलियापाल का प्रदर्शन समारोह में किया गया. शानदार बात यह रही कि ज़्यादातर फ़िल्मों के साथ उनके निर्देशक खुद समारोह में उपस्थित थे. फ़िल्मकारों के बीच का आपसी संवाद और दर्शकों से उनकी बातचीत फ़िल्म को कहीं आगे ले जाती हैं. इससे देखनेवाला खुद उन फ़िल्मों में, उनमें कही बातों में, उसके तमाम किरदारों के साथ एक पक्ष की तरह से शामिल होता है और उन परिस्थितियों से संवाद करता है. बीते सालों में यही ख़ासियत इन फ़िल्मोत्सवों की सबसे बड़ी उपलब्धि बनकर उभर रही है.
मुख्यधारा सिनेमा द्वारा बेदखल की गई दो दुर्लभ फ़ीचर फ़िल्मों का यहाँ प्रदर्शन हुआ. परेश कामदार की ’खरगोश’ तथा बेला नेगी की ’दाएं या बाएं’. इनमें बेला नेगी की ’दाएं या बाएं’ पर यहाँ लिखना ज़रूरी है. क्योंकि एक अनचाहे संयोग के तहत जिस दिन फ़िल्म को नैनीताल में दिखाया और पसंद किया जा रहा था ठीक उसी दिन यह फ़िल्म सिर्फ़ दो महानगरों के कुछ गिने हुए सिनेमाघरों में रिलीज़ हो ’बॉक्स ऑफ़िस’ पर अकाल मृत्यु के गर्भ में समा गई. कई बार फ़िल्म उसकी मुख्य कथा में नहीं होती. उसे आप उन अन्तरालों में पाते हैं जिनके सर मुख्य कथा को ’दाएं या बाएं’ भटकाने का इल्ज़ाम है. ठीक ऐसे ही बेला नेगी की फ़िल्म में बस की खिड़की पर बैठी एक विवाहिता आती है. दो बार. पहली बार सपने की शुरुआत है तो दूसरी बार इस प्रसंग के साथ मुख्य कथा वापिस अपनी ज़मीन पकड़ती है. परदे पर इस पूरे प्रसंग की कुल लम्बाई शायद डेढ़-दो मिनट की होगी. इन्हीं दो मिनट में निर्देशक ऐसा अद्भुत कथा कोलाज रचती हैं कि उसके आगे हिन्दी सिनेमा की तमाम पारंपरिक लम्बाइयाँ ध्वस्त हैं. खांटी उत्तराखंडी आबो-हवा अपने भीतर समेटे इस फ़िल्म को नैनीताल फ़िल्मोत्सव के मार्फ़त उसके घर में दर्शकों ने देखा, मानो फ़िल्म अपनी सही जगह पहुँच गई.
मल्लीताल के मुख्य बाज़ार से थोड़ा सा ऊपर बनी शाही इमारत ’नैनीताल क्लब’ की तलहटी में कुर्सियाँ फ़ैलाकर बैठे, बतियाते संजय काक ने मुझे बताया कि संजय जोशी अपने साथ विदेशी फ़िल्मों की साठ से ज़्यादा कॉपी लाए थे, ज़्यादातर ईरानी सिनेमा. सब की सब पहले ही दिन बिक गईं. शायद यह सुबह दिखाई ईरानी फ़िल्म ’टर्टल्स कैन फ़्लाई’ का असर था. संजय ने खुद कहा कि लोग न सिर्फ़ फ़िल्में देख रहे हैं बल्कि पसन्द आने पर उन्हें खरीदकर भी ले जा रहे हैं. इस बार फ़ेस्टिवल में वृत्तचित्रों की बिक्री भी दुगुनी हो गई है. उस रात पहाड़ से उतरते हुए मेरे मन में बहुत अच्छे अच्छे ख्याल आते हैं. नैनीताल से पहाड़ शुरु होता है. नैनीताल फ़िल्मोत्सव के साथी सार्थक सिनेमा को पहाड़ के दरवाज़े तक ले आए हैं. और अब नैनीताल से सिनेमा को और ऊपर, कुछ और ऊँचाई पर इसके नए-नए दर्शक ले जा रहे हैं. पहाड़ की तेज़ और तीख़ी ढलानों पर जहाँ कुछ भी नहीं ठहरता सिनेमा न सिर्फ़ ठहर रहा है बल्कि अपनी जड़ें भी जमा रहा है, गहरे.
Jafar Panahi Sentenced to 6 Years in Jail, 20 Years of Silence
Shocking and terrible news from Tehran today. Farideh Gheirat, a lawyer representing several of the politicians, journalists and artists detained during the protests that immediately followed the disputed 2009 Iranian presidential election, has told the ISNA news agency (as reported by Reuters and the AFP) that Jafar Panahi has been sentenced to six years in jail and that his "social rights," including "making movies, writing scripts, foreign travel and giving interviews to domestic and foreign media, have been taken away for 20 years."
"Panahi, an outspoken supporter of Iran's opposition green movement, was convicted of gathering, colluding and propaganda against the regime," reports Saeed Kamali Dehghan. "Hamid Dabashi, a professor of Iranian studies at Columbia university, told the Guardian the sentence showed Iran's leaders could not tolerate the arts. 'This is a catastrophe for Iran's cinema,' he said. 'Panahi is now exactly in the most creative phase of his life and by silencing him at this sensitive time, they are killing his art and talent. Iran is sending a clear message by this sentence that they don't have any tolerance and can't bear arts, philosophy or anything like that. This is a sentence against the whole culture of Iran. They want the artists to sit at their houses and stop creating art. This is a catastrophe for a whole nation."
Gheirat has announced that she will appeal this decision, so we do have some hope that this incredibly harsh sentence will not stand. Panahi was one of several mourners who'd gathered near the grave of Neda Agha-Soltan in a Tehran cemetery who were arrested in July 2009. So, too, was filmmaker Muhammad Rasoulof, who has also been sentenced to six years today. When Panahi was released that summer, his passport was revoked and he was forbidden to leave the country. In March of this year, he was arrested again because, as the Iranian culture minister put it, he "was making a film against the regime and it was about the events that followed election." Throughout the ordeal, prominent filmmakers, film societies and festivals formally protested Panahi's detainment, and finally, in May, he was released on bail.
The speech he delivered during his hearing in November has been widely cited and quoted, and you can read it in full at Current Conflicts. Here's just a bit: "You are putting me on trial for making a film that, at the time of our arrest, was only 30 percent shot. You must have heard that the famous creed, 'There is no god, except Allah,' turns into blasphemy if you only say the first part and omit the second part. In the same vein, how can you establish that a crime has been committed by looking at 30 percent of the rushes for a film that has not been edited yet?... I, Jafar Panahi, declare once again that I am an Iranian, I am staying in my country and I like to work in my own country. I love my country, I have paid a price for this love too, and I am willing to pay again if necessary. I have yet another declaration to add to the first one. As shown in my films, I declare that I believe in the right of 'the other' to be different, I believe in mutual understanding and respect, as well as in tolerance; the tolerance that forbid me from judgment and hatred. I don't hate anybody, not even my interrogators."
Earlier this month, TIFF Cinematheque ran a retrospective of Panahi's work: "With five critically acclaimed and copiously awarded features to his name, Panahi is one of the major figures of the New Iranian cinema; once the prot to Abbas Kiarostami, Panahi has forged a style and path all is own. His cohesive body of work owes much to Italian neo-realism, with his documentary style and preference for mostly non-professional actors, and a fierce belief in human and social rights."
One of the films screened was The Accordian, a short that's Panahi's contribution to Then and Now: Beyond Borders and Differences, an omnibus film supported by the United Nations; the film premiered at the Venice Film Festival in September. Panahi: "The Accordion is the story of humankind materialistic need to survive in a pretentious religion. In it, a boy is prevented from playing for reasons of religious prohibition, which he accepts in order to survive. But the main character of the film is the girl or, perhaps, in my view, the symbol of the next generation."